Hazaribagh News: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में याद किए गए डॉ राधाकृष्णन
हजारीबाग, सितम्बर 5 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में शनिवार को शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन को याद किया गया। उनकी 138वीं जयंती पर केक काटे गए और तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रशिक्षुओं को शिक्षक और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिस शिक्षा में चरित्र, संस्कार, करुणा, संवेदना और अनुशासन का पाठ नहीं, वह ज्ञान वास्तविक शिक्षा नहीं है। परिवार बच्चों की सर्वप्रथम पाठशाला और माता-पिता पहले गुरु होते हैं। बच्चों को सबसे पहले घर से उपरोक्त मूल्यों की ही शिक्षा मिलती है। शिक्षक ज्ञान का इस्तेमाल कब और कहां करने की सीख देते हैं। युवाओं को सही मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.