हजारीबाग, अगस्त 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में मंगलवार को प्राचार्य डॉ बसुंधरा कुमारी की देखरेख में फाइनेंशियल एजुकेशन पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के लिए सेबी-स्मार्ट और एनसीएफई सर्टिफाइड फाइनेंशियल एजुकेशन ट्रेनर डॉ सुलेखा पूर्णिमा ने शिक्षकों और प्रशिक्षुओं को बताया कि फाइनेंशियल लिटरेसी जरूरी लाइफ स्किल है। हर व्यक्ति को, चाहे उसकी काबिलियत कुछ भी हो, अपने फाइनेंस को गोपनीय और स्वतंत्र तरीके से मैनेज करने के लिए जरूरी नॉलेज और टूल्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए। वर्कशॉप के जरिए आइडेंटिटी थेफ्ट, स्कैमर्स को पहचानना, फ्रॉड करने वालों के आम तरीकों और खुद को कैसे बचाएं, इस बारे में जानकारी दी गई। बैंकिंग सर्विस और डिजिटल फाइनेंशियल टूल्स को स...