हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। देवघर खिजुरिया स्थित गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन से संचालित सेवा शिविर में हजारीबाग के गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र गिरी अपने सहयोगियों के साथ सेवा दे रहे हैं। जीतेन्द्र गिरि ने बताया कि भगवान महादेव के भक्तों की सेवा कर वह और उनका समाज अपने को धन्य समझ रहा है। कांवरिया बम को शरबत पानी, निंबू चाय पिलाया जा रहा है। किसी तरह के कष्ट होने पर उसका निवारण भी किया जा रहा है। सेवा कार्य में झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष उमेश गिरी, हजारीबाग के जिला सचिव राजकुमार गिरी सेवा कार्य में शामिल हैं। फोटो बरही पी 4 : देवघर के खजुरिया में गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन हजारीबाग कावंरियों की सेवा में शामिल। यह भी पढ़ें- पीड़ा बनी पूजा, थकान बनी तपस्या... भोलेनाथ की भक्ति में निरंतर बढ़ रहे कांव...