Hazaribagh News: गोसाई बलिया से खरांटी तक नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
हजारीबाग, जुलाई 31 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। चौपदार बलिया पंचायत स्थित गोसाई बलिया से खरांटी गांव तक काली मंदिर से लेकर गोंसाई बलिया दुर्गा मंडप तक करीब 300 मीटर लंबी नाली जर्जर होने और भर जाने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार जलजमाव के कारण सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने नई नाली के साथ-साथ सड़क निर्माण की भी मांग की है।
ग्रामीणों की समस्या ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जमा गंदे पानी से पैदल चलना कठिन हो गया है। दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरने पर गंदा पानी राहगीरों और घरों के बाहर बैठे लोगों पर पड़ जाने से तू -तू मैं- मैं भी हो जा रही है। वहीं बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
प्रशासन से अपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.