Hazaribagh News: गोरहर में एसयूवी ने वृद्ध को रौंदा मौके पर हुई मौत
हजारीबाग, अगस्त 11 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र के गोरहर गांव में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरहर निवासी दुर्गी ठाकुर (60) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एसयूवी बरही की ओर से आ रही थी। गोरहर के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार दुर्गी ठाकुर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल के पास पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक अस्पताल बरकट्ठा में किया जा रहा है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर रोड जाम कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.