Hazaribagh News: गोरहर थाना के समीप तार का बंडल लदा ट्रेलर पलटा, चालक सुरक्षित
हजारीबाग, सितम्बर 22 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि गोरहर थाना के समीप तार का बंडल लदा ट्रेलर गाड़ी रोड़ पर पलट गया। हालांकि इस हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेलर संख्या आरजे 29 जीबी 0751 बगोदर के तरफ से आते हुए बरही की ओर जाने के क्रम में सोमवार के रात्रि करीब एक बजे ट्रेलर अनियंत्रित होकर रोड़ पर पलटने से उसमें लदे तार का बंडल रोड में बिखर गया। ट्रेलर पलटने से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ। पुलिस ने सर्विस रोड से गाड़ियों का आवागमन चालू कराया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ट्रेलर को और रोड़ में बिखरे तार के बंडल को हटा लिया गया है। और आवागमन सुचारू रूप से जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.