Hazaribagh News: गैलेक्सी हाई स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन
हजारीबाग, अगस्त 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। गैलेक्सी हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंग-बिरंगी राखियां बनाईं और एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के पवित्र बंधन का संदेश दिया। पारंपरिक परिधान में पहुंचे बच्चों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शिक्षिकाओं ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व और भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते की विशेषता की जानकारी दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और उत्साह से विद्यालय का वातावरण आनंदमय हो गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बहनों ने भाइयों और पेड़ों को बांधी राखी यह भी पढ़ें- Jamui News: मुंहबोली बहनों ने सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.