हजारीबाग, जुलाई 14 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। गैलेक्सी हाई स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्ले मॉडलिंग एवं शिक्षा का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मिट्टी से आकर्षक और रचनात्मक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व, व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन पर उसके प्रभाव और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की डॉ अनन्या सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है। शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वा...