हजारीबाग, जुलाई 19 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि हजारीबाग स्थित गैलेक्सी हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रैनी डे मनाया। इस अवसर पर बच्चे रंग-बिरंगी रेनकोट और छतरियों के साथ विद्यालय पहुंचे। वर्षा ऋतु से संबंधित विभिन्न मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को वर्षा ऋतु का महत्व, स्वच्छता तथा बरसात के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। विद्यालय का वातावरण बच्चों की मुस्कान, गीतों और उल्लास से सराबोर रहा। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनन्या सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक और प्रभावी बनाती हैं। यह भी पढ...