हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। गांधी एवं शास्त्री जयंती पर शुक्रवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने संत कोलंबा कॉलेज परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा इंद्रपुरी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के माध्यम से देश को नई दिशा दी, जबकि शास्त्रीजी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श प्रस्तुत किया।वर्तमान पीढ़ी को दोनों महापुरुषों के विचारों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। मौके पर अजीम अंसारी, भीखू सिंह, लोकनाथ महतो, अशोक सिंह, अर्जुन मेहता और चंद्रमोहन पटेल मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गांधी के विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ने क...