Hazaribagh News: गणपति पूजा समिति के अध्यक्ष बने अमित
हजारीबाग, सितम्बर 6 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। गोरहर थाना क्षेत्र के बड़ासिंगा मोड़ स्थित भगवान गणपति की पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता हेमलाल पासवान ने की। बैठक में आगामी गणेश पूजा धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पूजा के आयोजन को लेकर समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अमित साव को अध्यक्ष, सुरेश नायक को सचिव तथा गुड्डू कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर चयन किया गया। समिति के सदस्यों ने गणपति पूजा को शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न कराने का निर्णय लिया। बैठक में अजीत मोदी, उत्तम नायक, महादेव पासवान, जागेश्वर नायक, मुन्ना नायक, धनेश्वर नायक, भागीरथ नायक, चंदन कुमार, पंकज कुमार, लक्ष्मण नायक, अर्जुन नायक समेत दर्जनों लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.