Hazaribagh News: खेल महोत्सव को लेकर आज निकलेगा मशाल जुलूस
हजारीबाग, अगस्त 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। तीन दिवसीय प्रमंडलीय खेल महोत्सव को लेकर 25 अगस्त को शहर में खेल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। उपायुक्त हेमंत सती शाम चार बजे बाबू कुंवर सिंह स्टेडियम से जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसमें विभिन्न खेल एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल होंगे। सभी संगठनों से अपने बैनर के साथ भाग लेने की अपील की गई है।उपायुक्त की पहल और मार्गदर्शन में पहली बार हजारीबाग में 29 से 31 अगस्त तक प्रमंडलीय स्तर का खेल महोत्सव आयोजित होगा। इसमें हजारीबाग सहित कोडरमा, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो, तीरंदाजी और बैडमिंटन समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।तैयारियों को लेकर हजारीबाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.