हजारीबाग, अक्टूबर 3 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। खेलो झारखंड के तहत आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय छड़वा कटकमसांडी की टीम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान में विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।प्रतियोगिता में छड़वा विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।जिला स्तर पर उपविजेता बनकर टीम ने विद्यालय और कटकमसांडी प्रखंड का नाम रोशन किया है।विद्यालय यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: उत्साह के साथ संपन्न हुआ खेलो झारखंड महाकुंभ के खेल शिक्...