हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही के कोरियाडीह में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। कोरियाडीह के किसान देवलाल कुमार उम्र 35 वर्ष पिता सच्चिदानंद प्रसाद दोपहर में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। इसी बीच बारिश होने लगी और ट्रैक्टर खेत में फंस गया। ट्रैक्टर को खेत से निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर इंजन पलट गया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक देवलाल कुमार की पत्नी समेत दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। देवलाल की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक है। मुखिया राजेन्द्र प्र...