Hazaribagh News: खुले में कचरा फेंकने पर होगी सख्त कार्रवाई
हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर हजारीबाग नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पैगोड़ा चौक के आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता निरीक्षण अभियान निगम के शीर्ष अधिकारियों ने खुद सड़क पर उतरकर दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे अपनी-अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें और सारा कचरा उसी में डालें। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे दुकान या उसके आसपास के खुले स्थानों पर बिल्कुल भी कचरा न फेंकें। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.