हजारीबाग, अगस्त 31 -- Hazaribagh News: खुटरा ,कटकमसांडी में पहली बार रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार को पेलावल विकास मंच के बैनर तले पहली बार खुटरा पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 9 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इंसानियत का परिचय दिया। इस आयोजन के लिए मुखिया अनवारूल हक एवं सलाम खुटरा चैनल की टीम ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई । शिविर का उद्घाटन हसन इमाम अंसारी एवं सोहैल अंसारी ने रक्तदान कर किया एवं समापन अनीस साबिर एवं फैजान अख्तर ने रक्तदान कर किया। रक्तदाताओं में अबू तालिब,अब्दुल हकीम, रेयान अहमद,रेहान अंसारी एवं अल्ताफ रजा शामिल हैं। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र सौंप कर उन्हें सम्मानित किया गया। विदित हो कि अभी ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान को लेकर जागरूकता ...