Hazaribagh News: खांडी ने सेलहारा खुर्द को हराकर जीता हथिया फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
हजारीबाग, नवम्बर 2 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। भीम राव आंबेडकर क्लब हथिया द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला खांडी और सेलहारा खुर्द के बीच खेला गया, जिसमें खांडी की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में सेलहारा खुर्द को 3 - 2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। टीम की एकजुटता से ही विजय मिलती है। कहा कि उपविजेता टीम हार से सीख लेकर आगामी प्रतियोगिताओं में अवश्य जीत दर्ज करे। विधायक ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेलहारा ने रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.