Hazaribagh News: क्रियेटिव स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
हजारीबाग, सितम्बर 5 -- Hazaribagh News: क्रियेटिव स्कूल में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी टाटीझरिया प्रतिनिधिटाटीझरिया के क्रियेटिव हाई स्कूल डहरभंगा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और श्रीकृष्ण के पारंपरिक व मनमोहक परिधानों में सज-धजकर पहुंचे। बाल-गोपाल और राधा रानी के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मनभावन प्रस्तुतियों और अदाओं से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक गोपाल साव उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को जन्माष्टमी पर्व का महत्व बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: हरि दुख हरता हरि सुख करता,हरि हरि हर नाम जप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.