हजारीबाग, सितम्बर 9 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। चानो में मनसा पूजा के आयोजन को सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से मनाने को लेकर बुधवार को मनसा पूजा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि डूमचंद महतो तथा संचालन रूपेंद्र कुमार महतो ने किया। इसमें चानो पंचायत के विभिन्न टोलों के ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में मनसा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। पूजा के सफल आयोजन को लेकर मनसा पूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कौलेश्वर महतो अध्यक्ष, राजा बाबू को सचिव तथा बैजनाथ महतो कोषाध्यक्ष चुने गए। समिति ने मंदिर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, श्रद्धालुओं की सुविधा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष ने...