Hazaribagh News: कोल्हू में लोगों ने पेड़ों की रक्षाबंधन कर पेड़ बचाने का लिया संकल्प
हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के कोल्हू स्थित कोन्डरा वन में सोमवार को वृक्षाबंधन की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और अतिथियों ने वन देवी की पूजा-अर्चना कर पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत यहां वृक्षाबंधन की परंपरा शुरू करने वाले कोल्हू निवासी चिंतामन महतो के मार्गदर्शन में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख संतोष मंडल व अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान वंदना गीत गूंजे और दरख्तों के साये में मौन धारण कर सभी ने पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया।मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मध्य विद्यालय कोल्हू, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर धरमपुर के बच्चों ने पर्यावरण से जुड़े एक से बढ़कर एक गीत-संगीत, नृत्य और नुक्कड़-नाटक की प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.