Hazaribagh News: कोल्हुआकला के विकास यादव की कर्नाटक में हुई हादसे में मौत
हजारीबाग, अगस्त 11 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के तिलैया बस्ती निवासी विकास यादव उम्र 26 वर्ष पिता सहदेव यादव की कर्नाटक में काम करने के दौरान हादसे में मौत हो गई। कार्य करने के दौरान पैर फिसलने से वह गिर गए थे। माथे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। विकास यादव की शादी अप्रैल माह में हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद उनकी असमय मौत से पत्नी, माता-पिता समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी मौत की खबर से तिलैया बस्ती समेत कोल्हुआकला पंचायत में मातम पसरा है। मंगलवार शाम तक विकास यादव का शव गांव आने की बात कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.