Hazaribagh News: कोल्हापुर में सड़क हादसे में विष्णुगढ़ के प्रवासी श्रमिक की मौत
हजारीबाग, अक्टूबर 10 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के खरकी पंचायत अंतर्गत टंडवा निवासी प्रवासी श्रमिक मनीर अंसारी (45) की महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी हसमत बानो और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, मनीर अंसारी कोल्हापुर में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वहीं, शव को पैतृक गांव लाकर अंतिम संस्कार करने की चिंता भी परिजनों को सता रही है। मृतक की पत्नी हसमत बानो ने झारखंड सरकार से सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने राज्य प्रवासी नियंत्रण श्रमिक कक्ष, डोरंडा, रांची के नोडल पदाधिकारी को आवेदन देकर मदद मांगी है।समाजसेवी रफीक आलम ने सरकार और संबंधित विभाग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.