हजारीबाग, अक्टूबर 6 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी रेलवे स्टेशन के समीप संचालित कोयला साइडिंग से प्रभावित विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारीबाग‌‌ सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों और प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। ग्रामीणों ने साइडिंग संचालन से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं विधायक के समक्ष रखते हुए समाधान की मांग की।जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोयला साइडिंग के संचालन में निर्धारित नियमों एवं आवश्यक मानकों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित व विस्थापित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार पक्षों के समक्ष रखा जाएगा औ...