हजारीबाग, सितम्बर 28 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। मंगलवार 29 सितंबर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रांगण में चट्टीबरियातु दक्षिणी कोल परियोजना के विरोध में प्रदर्शन को लेकर रविवार को कराली गांव स्थित काली मंदिर के प्रांगण में एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अशोक राम ने की जबकि संचालन पैरु प्रताप राम ने किया। इस बैठक में परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों ने अपनी जमीन बचाने व भविष्य को लेकर चिंता की विस्तार से चर्चा की।ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि परियोजना के लिए किसी भी कीमत पर एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी। बैठक में केरेडारी प्रखंड बचाव संघर्ष समिति द्वारा आगामी 29 सितंबर को केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में आहूत धरना-प्रदर्शन में हजारों की संख्या में भाग लेने व 28 सितंबर के शाम मशाल जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही आगाम...