Hazaribagh News: कैफेटेरिया झील को जलकुंभी मुक्त बनाने की तैयारी शुरू
हजारीबाग, सितम्बर 30 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर हजारीबाग नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गांधी स्मारक झील में सफलतापूर्वक सफाई अभियान चलाने के बाद, वहां उपयोग की गई आधुनिक वीड हार्वेस्टर मशीन को आज कैफेटेरिया झील में स्थानांतरित कर दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि गांधी स्मारक झील से जलकुंभी और खरपतवार हटाने के बाद निगम का पूरा ध्यान अब कैफेटेरिया झील पर केंद्रित हो गया है। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने वाली कैफेटेरिया झील लंबे समय से जलकुंभी और गंदगी की समस्या से जूझ रही थी। मशीन के पहुँचने से अब इस झील की सफाई प्रक्रिया में तेजी आएगी। सहायक नगर आयुक्त के अनुसार वीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.