हजारीबाग, सितम्बर 11 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के चुटियारो और सिलवार पंचायत के ग्रामीणों ने एनएच-522 केसुरा मोड़ से सरौनी कटकी तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। इस संबंध में एक सितंबर 2026 को उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया था, जिसमें 15 सितंबर तक सड़क मरम्मत शुरू करने की चेतावनी दी गई थी.ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 7 वर्षों से यह मार्ग बदहाल है और गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यह सड़क सदर, चुरचू और दारू प्रखंड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिससे करीब 15 गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। सड़क खराब होने के कारण किसानों, मजदूरों और विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।स्थिति यह है कि आपात स्थिति में ममता वाहन भी आने से मना ...