Hazaribagh News: केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 लोगों ने किया रक्तदान
हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कुल 10 लोगों ने स्वेच्छा से एक-एक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु सराहनीय कार्य किया। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया।जिसका उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की कमी को दूर करना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।
रक्तदान का महत्त्व इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि रक्तदान एक महादान है।जिससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान करने वाले लोगों ने भी इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.