Hazaribagh News: केरेडारी में भारी मात्रा में अवैध नकली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हजारीबाग, सितम्बर 30 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब माफिया को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई 30 सितंबर को लगभग 10 बजे दिन में कोदवे चौक के पास की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक सिकरी ओपी क्षेत्र का निवासी है। वह नकली शराब की एक बड़ी खेप लेकर बड़कागांव की ओर से केरेडारी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे कोदवे चौक के पास दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में अवैध और नकली शराब जब्त की है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए तस्कर से पूछताछ कर रही है और इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी सुराग तलाश रही है। इसलिए नाम का खुलासा नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.