Hazaribagh News: केरेडारी में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर
हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी केरेडारी में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन आगामी दो सितंबर, बुधवार को दोपहर दो बजे से कृषि फार्म मैदान, केरेडारी में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब तक टूर्नामेंट के लिए 48 टीमों की एंट्री हो चुकी है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला कार्य समिति सदस्य सह बीएसएनएल दूरसंचार विभाग, हजारीबाग जिला के सांसद प्रतिनिधि महेंद्र कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता नमो फुटबॉल टूर्नामेंट केरेडारी के अध्यक्ष बहादुर राम ने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.