Hazaribagh News: केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर भारी वाहनों का दबाव, धूल-गर्द से ग्रामीण परेशान
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी-टंडवा मुख्य सड़क पर चंद्रगुप्त कोल परियोजना से निकलने वाले भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कंपनी के वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहीं, भारी वाहनों के आवागमन के कारण सड़क से उड़ रही धूल-गर्द से राहगीरों, वाहन चालकों और सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कोयला परिवहन में लगे भारी वाहनों के गुजरने के दौरान सड़क पर धूल का गुबार उठता है। इसका सबसे अधिक असर सड़क किनारे रहने वाले लोगों, पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि धूल के कारण सड़क पर आवागमन के दौरान दृश्यता भी प्रभावित होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.