Hazaribagh News: केडी चिल्ड्रेन अकादमी में कन्या पूजन एवं मां दुर्गा की उपासना
हजारीबाग, अक्टूबर 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। डॉ भाभा मार्ग स्थित केडी चिल्ड्रेन अकादमी उच्च विद्यालय, मुनका बगीचा में कन्या पूजन एवं मां भगवती की उपासना का उत्सव उल्लासपूर्वक मनाया गया। प्राचार्या मीनू गुप्ता और उप प्राचार्या हेमलता मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। इसके बाद छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। नर्सरी और एलकेजी के बच्चों ने भी मां के नौ दिव्य रूपों का संगीतमय प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकी निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.