हजारीबाग, जुलाई 10 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव का चुनाव संपन्न हुआ। शुक्रवार को नयाटांड पंचायत भवन में निवर्तमान अध्यक्ष सोहनलाल मेहता की अध्यक्षता एवं चुनाव प्रभारी महेंद्र महतो के देखरेख में यह आयोजित किया गया। सभी गांव से चयनित ग्राम प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण एवं सामूहिक रूप से माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए भीखन महतो (सांढ), शशि कुमार मेहता (बड़कागांव), सचिव पद के लिए बासमती कुमारी (शिवाडीह), सुरेंद्र कुमार ( गुरुचट्टी), कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार मेहता ( बादम), एवं त्रिवेणी महतो (हरली) ने नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी में संतोष कुमार मेहता (बादम) ने अपना नामांकन वापस ले लिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: केन यूनियन चुनाव में चंद्रद...