Hazaribagh News: कीचड़युक्त सड़क पर चलना हुआ मुश्किल तो धनरोपनी कर जताया विरोध
हजारीबाग, अगस्त 9 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड में जर्जर और कीचड़युक्त सड़कों की स्थिति से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखने लगा है। खरना पंचायत के चलकरी से अटका जाने वाली सड़क पर आवागमन मुश्किल होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर ही धान की रोपाई कर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति विरोध जताया। इसी तरह एनएच-522 स्थित चलनियां से नावाडीह होते हुए विष्णुगढ़ पंचायत तक जाने वाली जर्जर सड़क पर भी ग्रामीणों ने कीचड़युक्त गड्ढों में धान रोपकर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों सड़कें क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण हैं। वर्षों पहले बनी इन सड़कों की लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.