हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता। उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में अवर निबंधक के साथ गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

भूमि निबंधन प्रक्रिया पर चर्चा बैठक में भूमि निबंधन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं विधिसम्मत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी भूमि के निबंधन से पूर्व संबंधित भूमि की एलपीसी एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का समुचित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शपथ-पत्र नोटरी एवं संयुक्त एलपीसी जैसे मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या संदेह की स्थिति में विधि सम्मत जांच के उपरांत ही अग्रेतर कार्रवाई की जाए।

विशेष सावधानी के निर्देश बैठक में न्यायालयों में लंबित मामलों से संबंधित भूमि के ...