हजारीबाग, नवम्बर 8 -- Hazaribagh News: किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण टाटीझरिया प्रतिनिधिरबी मौसम को लेकर प्रखंड सभागार में आत्मनिर्भर भारत आफ प्लसेज के तहत किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख संतोष मंडल ने किया।जिसमें बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज,प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुधीर राय, एटीएम अमित मोहन,रवि सिंह,कैलाशपति सिंह,महेश अग्रवाल ने किसानों को फसल समय पर सही तरीके से लगाने,उसके देखभाल करने की वकालत की। वितरण कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत किस्म का सरसों बीज उपलब्ध कराया गया। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को सरसों की सही बुवाई, खाद, सिंचाई और कीट प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि सरसों की खेती से किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा होता है। सरसों का...