हजारीबाग, सितम्बर 17 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर के हर्नगंज स्थित माउन्ट कार्मल स्कूल के ठीक सामने और पेरिस हॉल से सटे मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर इन दिनों भारी झाड़ियों के बीच छिपा हुआ है। स्थिति इतनी दयनीय और खतरनाक है कि यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। रात के वक्त जब कभी बिजली आपूर्ति बाधित होती है और बिजली विभाग के लाइनमैन फॉल्ट सुधारने के लिए इस ट्रांसफार्मर के पास पहुंचते हैं, तो उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली मिस्त्री पहले डंडों से झाड़ियों को पीटते हैं और सांप-कीड़ों को भगाने की कोशिश करते हैं, तब जाकर वे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली सुधार पाते हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के आसपास कई बार बेहद जहरीला रसेल वाइपर जैसा खत...