हजारीबाग, अक्टूबर 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड सहायक कारापाल शारीरिक दक्षता एवं मापदंड परीक्षा आगामी 28 अक्तूबर 2026 से 7 नवंबर 2026 तक हजारीबाग जिले के कर्जन ग्राउंड में प्रस्तावित है। इस परीक्षा के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कर्जन ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने परीक्षा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश और निकास द्वार, तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र और बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारिय...