हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में वृहत न्यायिक शिविर सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुष्का जैन एवं सुमंत दीक्षित बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शिविर में न्यायिक दंडाधिकारियों ने लोगों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक नि:शुल्क कानूनी सहायता पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने आम लोगों को मुफ्त विधिक सहायता एवं अन्य कानूनी सेवाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही प्राधिकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियानों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम की शुरुआत जेएसएलपीएस की सख...