हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को केरेडारी पंचायत भवन में सदस्यता अभियान आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने की। जबकि संचालन इंटक प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर साव ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में एमएमडीआर बिल की वापसी की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के बैनर तले क्षेत्र में संचालित कोल कंपनियों के खिलाफ आंदोलन और नाकेबंदी की जाएगी।कार्यक्रम को रविन्द्र गुप्ता,चंदन गुप्ता, राजेंद्र प्रजापति, निरंजन कुमार समेत अन्य कई वक...