Hazaribagh News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरसोत में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
हजारीबाग, अगस्त 24 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बरसोत में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष मालती देवी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 12 सदस्यीय नयी समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष सविता देवी, उपाध्यक्ष संजय साव और सचिव वार्डेन रोशनी बाड़ा बनायी गई। कमेटी के सदस्य पूनम कुमारी, अशोक कुमार यादव, प्रदीप महतो, दीपक कुमार, सफीरन खातून, कंचन देवी को बनाया गया। मुखिया मोतीलाल चौधरी को स्थानीय प्राधिकार, विभा कुमारी को स्वास्थ्य सहिया और गुलाब चंद्र प्रसाद को संकुल संसाधन सेवी के रूप में चयनित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.