Hazaribagh News: कर्णपुरा महाविद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई तुलसी जयंती
हजारीबाग, अगस्त 20 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव के सेमिनार हॉल में इतिहास विभाग के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने की, जबकि महाविद्यालय के मुख्य अतिथि सचिव टुकेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास का विवाह रत्नावली से हुआ था। रत्नावली के एक प्रसंग ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। इसके बाद तुलसीदास सांसारिक मोह-माया से विरक्त होकर भगवान श्रीराम की भक्ति में लीन हो गए और आगे चलकर हिंदी साहित्य में अमिट स्थान बनाया।मौके यह भी पढ़ें- Ghumla News: तुलसी जयंती पर विद्यार्थियों ने किया साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.