Hazaribagh News: करियातपुर होटल के बाहर बंधी भैंस चोरी, थाने में की शिकायत
हजारीबाग, सितम्बर 9 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। करियातपुर के होटल संचालक के परिसर से एक भैंस की चोरी हो गई। होटल संचालक प्रदीप यादव को बरही थाना ने जब्त पशुओं को जिम्मानामा में देखभाल करने के लिए दिया था। वह सभी पशुओं को अपने होटल के बाहर बांधकर उनकी देखभाल कर रहे थे। सभी पशुओं को खाना खिलाकर सुरक्षित स्थान पर बांधा गया था। 30 अगस्त के रात 10 बजे तक सभी सभी भैंस मौजूद थीं। सुबह देखा तो एक भैंस गायब पायी गई। काफी खोजबीन के बावजूद भैंस का कोई पता नहीं चला। प्रदीप यादव ने बरही थाना में भैंस चोरी का आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.