Hazaribagh News: करवा चौथ को लेकर बड़कागांव में दुकानें सजी, तैयारी जोरों पर
हजारीबाग, अक्टूबर 27 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड में करवा चौथ की पूजा की तैयारी सुहागिन महिलाओं ने शुरू कर दी है । करवा चौथ 29 अक्तूबर को शाम में मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं सुख समृद्धि के लिए बारह घंटे का निर्जला उपवास रखेगी। करवा चौथ पर्व को लेकर बड़कागांव चौक चौराहे में चहल-पहल बढ़ गई है। बिक्री के लिए दुकानों में पूजा सामग्री सजाई गई है। पूजा दुकान के संचालक अमित मालाकार एवं अरविंद मालाकार ने बताया कि करवा चौथ की सजी हुई थाली का सेट 150 से लेकर 800 तक में बिक्री की जा रही है। इसके अलावा मिट्टी का कारवां लोटा 50, चलनी 50 से लेकर 200, करवां कथा पुस्तक 20 से लेकर 80, मिट्टी का दीया 1 से लेकरRs.10 तक, करवा डंडा10 की बिक्री की जा रही है। यह भी पढ़ें- Balia News: करवा चौथ को कपड़ा-श्रृंगार का च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.