Hazaribagh News: कमलवार में लाठी प्रतियोगिता, टाइगर क्लब व बाराटांड़ बनी विजेता
हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। कमलवार में कौमी एकता क्लब द्वारा आयोजित रात्रि लाठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समिति सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अतहर हुसैन ने फीता काटकर किया। इस पारंपरिक खेल प्रतियोगिता को देखने के लिए आस-पास के गांवों से लगभग तीन हजार दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी लाठी कला का प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में रजा टाइगर क्लब, बाराटांड़ ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम पुरस्कार पर कब्जा जमाया। वहीं, रौशन क्लब, करमा को द्वितीय पुरस्कार व मोहम्मद अली क्लब, अम्बाजित को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में लाठी खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया मौके पर मोहम्मद मोईन, फैजुल अंसारी, सरफराज अंसारी, सद्दाम अंसारी, इलियास अंसारी, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.