Hazaribagh News: कन्या मवि में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने राजकुमार ठाकुर
हजारीबाग, अक्टूबर 8 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरकट्ठा अडवार स्थित कन्या मवि में प्रबंधन समिति गठन को लेकर मुखिया अब्बास अंसारी की अध्यक्षता में आमसभा हुई। बतौर पर्यवेक्षक परमानंद पांडेय और सहायक अध्यापक अर्जुन प्रसाद की उपस्थिति में प्रबंधन समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित हुआ। समिति के चयनित 15 सदस्यों में से नौ सदस्यों के समर्थन से राजकुमार ठाकुर अध्यक्ष पद पर चयन हुआ। वहीं रीना देवी उपाध्याक्ष और सुनीता देवी को संयोजिका बनाया गया। मुखिया अब्बास अंसारी ने कहा कि नव चयनित सदस्यों से अपेक्षा है कि आपस में बेहतर तालमेल बनाते हुए विद्यालय के प्रति अपने कार्यों को सुचारू रूप से निर्वहन करेंगे। आमसभा सह बैठक में प्रधानाध्यापक महेश चौधरी, मुंद्रिका देवी, धानेश्वर यादव, छोटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.