हजारीबाग, अगस्त 9 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि । कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रेलवे साइडिंग के समीप विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई । मृतका की पहचान जया कुमारी 22 वर्ष, पति संजय कुमार साव चतरा जिला के‌ बलबल द्वारी निवासी के रूप में हुई है। घटना रविवार की दोपहर 12.30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने कटकमसांडी पहुंच कर घंटों बवाल मचाया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जया कुमारी को फांसी पर लटका कर हत्या कर दिया। इस मामले में कटकमसांडी पुलिस ने मृतका के पति संजय कुमार साव को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है । यह भी पढ़ें- माधुरी के परिजनों ने जांच अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, डीएसपी से की शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...