हजारीबाग, जुलाई 4 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। सरकारी भूमि, तालाब और सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से कटकमदाग सीओ सतेन्द्र नारायण पासवान ने पुलिस बल के साथ शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया है। सीओ ने सबसे पहले सलगा मस्जिद के समीप स्थित सरकारी तालाब पर किए गए चार दिवारी निर्माण को हटाकर तालाब को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया । इसके बाद उन्होंने बनादाग क्षेत्र में सड़क किनारे नाली पर किए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर सरकारी भूमि को खाली कराया । प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान राजस्व कर्मियों और पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे अभियान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में फिर बुलडोजर ऐक्शन, सड़क किनारे बनी मजार ध्वस्त सीओ ने ज...