हजारीबाग, जुलाई 2 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। ओडिशा सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए बबलू कुमार मेहता 45 वर्ष का शव डुमरोंन पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। देखते ही देखते लोगों की हुजूम बबलू के घर उमड़ पड़ी। मृतका की पत्नी मुनिया देवी एवं बुजुर्ग मां जागेश्वरी देवी बेटी खुशबू कुमारी पुत्र विशाल और दिलीप समेत मृतक की बहन भाई परिजन और ग्रामीणों के चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। वह डाभ लाने पहली मर्तबा ओडिशा पिकअप लेकर गया था। किसानों से डाभ खरीदकर वाहन में लाद कर हजारीबाग के लिए निकले ही थे कि कुछ ही दूर चलने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसके चलते बबलू की मौत घटनास्थल पर हो गई。

अग्नि संस्कार की प्रक्रिया मृतक बबलू कुमार मेहता का अग्नि संस्कार गुरुवार को डुमरांव मुक्तिधाम पर कर दिया गया मुखाग्न...