Hazaribagh News: एसीबी की बड़ी कार्रवाई लंबे समय से फरार ड्राफ्टमैन कृष्ण सिंह गिरफ्तार
हजारीबाग, सितम्बर 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने बुधवार को लंबे समय से फरार चल रहे ड्राफ्टमैन कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ अदालत से गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। यह कार्रवाई एसीबी हजारीबाग थाना कांड संख्या 02/18 के तहत की गई है।कृष्णा सिंह, पिता प्रयाग सिंह लंबे समय से कानून की पकड़ से दूर चल रहे थे। एसीबी टीम ने सबसे पहले उनके ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर एसीबी ने हजारीबाग स्थित सेटलमेंट कार्यालय के परिसर में तलाशी अभियान चलाया, जहां से आरोपी को धर दबोचा गया।मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरिफ एकराम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेशानुसार कानूनी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.