Hazaribagh News: एसबीएमसीएच में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा, जाम
हजारीबाग, नवम्बर 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि
प्रसव के बाद महिला की मौत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में शनिवार की सुबह प्रसव के दौरान चरही निमडीह निवासी 35 वर्षीय संगीता पति रंजन कुमार की मौत हो गयी। संगीता ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया था, लेकिन प्रसव के बाद पेट में जलन की शिकायत पर दिए गए इंजेक्शन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और शनिवार दोपहर में डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक पर रांची-पटना सड़क जाम कर दिया। आंदोलन कारी चौक पर ही धरना पर बैठ गए। इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह और सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दुखद घटना पर हजारीबाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.